1. दौरा
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल दोपहर बाद 3:30 बजे नागरिक अस्पताल बैजनाथ का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लेंगे।
2. बैठक
महाराजा संसार चंद स्मारक महाविद्यालय थुरल की अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे प्राचार्य कार्यालय में होगी। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
3. कथा
पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर तीन में कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज श्रीमद्भागवत कथा दोपहर तीन से सायं छह बजे तक करेंगे।
4. शिविर
स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के केंद्रीय विवि परिसर देहरा में सुबह 10:00 बजे निशुल्क टीबी जांच शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्स रे मशीन से लोगों की टीबी जांच की जाएगी।
5. प्रतियोगिता
पंडित सुशील रतन राजकीय स्नातक काॅलेज ज्वालामुखी में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 10:00 बजे से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतियोगिता में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए तथा बीसीए वर्गों के 119 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
काम की बात
ड्राइविंग टेस्ट
मारंडा के पास देहण मेला मैदान में सुबह 10:00 बजे से ड्राइविंग टेस्ट शुरू होंगे।
बिजली बंद
विद्युत उपमंडल रैहन के सहायक अभियंता रणजीत सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को 33 केवी एचटी लाइन फतेहपुर से रैहन एवं 33/11 केवी उपकेंद्र रैहन के मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव के चलते रैहन सब स्टेशन के तहत आने वाले फीडर रैहन, राजा का तालाब, दीनी, छत्र, खेर, गोलवां व आसपास के सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
अस्पताल ड्यूटी
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में गुरुवार को डा. अल्पना, डा. सुजाया, डा. गाेपा और डा. महिमा सेवाएं देंगे।