बैठक : बचत भवन देहरा के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे विधायक कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण समिति की बैठक होगी। इसमें विकासात्मक कार्याें की समीक्षा की जाएगी।
- पूर्व सैनिक लीग पालमपुर की बैठक सैनिक सराय भवन में पूर्वाह्न 11 बजे अध्यक्ष रमेश डढवाल की अध्यक्षता में होगी। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों की समस्या पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बाल मेला : प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे राज्य स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
- बंडी के घरथेड़ में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचक संवत कुमार दास दोपहर 1:00 से 4:00 तक कथा सुनाएंगे। इसके साथ ही महिलाएं भजन-कीर्तन भी करेंगी।
शिविर : स्वास्थ्य खंड थुरल के तहत पॉलटेक्निक कॉलेज तलवाड़ और ग्राम पंचायत तलवाड़ में टीबी जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
वार्षिक समारोह : वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कस्बा नरवाणा में सुबह 10 बजे से वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
- राजकीय मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) परागपुर में सुबह 10 बजे से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन होगा।
काम की बात
- लोक निर्माण विभाग उपमंडल कोटला की ओर से दुराना-सिरमणी-सिहुनी सड़क निर्माण कार्य के चलते पांच दिसंबर 2025 तक सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग रानीताल-32 मील कोटला सड़क और पधर-बासा-जोल-घटनालू सड़क रहेगा।
बिजली बंद ः विद्युत उपमंडल-1 धर्मशाला के अंतर्गत 14 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से सायं 5 बजे तक 33 केवी गज कालापुल लाइन की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह एवं सायं के समय में कोतवाली, सुधेड़ और मैक्लोड़गंज के आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति थोड़े अंतराल के लिए बाधित रहेगी।