शिविर : स्वास्थ्य खंड महाकाल के तहत सुबह 10 बजे से तारा और पंजाला में टीबी जांच शिविर का आयोजन कर लोगों की छाती के एक्सरे किए जाएंगे।
मैराथन : नूरपुर के काला माता मंदिर बौड़ में सुबह आठ बजे एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत ओपन हिमाचल मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
बैठक : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल भाजपा जिला कार्यालय देहरा में पूर्वाह्न 11 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान विधायक बिक्रम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।
बैठक : दिसंबर में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले टी-20 मैच को लेकर एचपीसीए और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक दोपहर साढ़े बारह बजे होगी।
ट्रायल : वॉलीबाल संघ जिला कांगड़ा की ओर से अंडर-18 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन शाहपुर स्थित कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस का समापन दोपहर दो बजे के बाद किया जाएगा।
काम की बात...
ओपीडी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना (एसएमओ), डॉ. मीनाक्षी (गायनी), डॉ. काजल (गायनी), डॉ. नेहा (नेत्र राेग विशेषज्ञ), डॉ. नरेंद्र (ऑर्थाे), डॉ. अमरीक (एमओ), डॉ. शैलजा (सोनोलॉजिस्ट), डॉ. महिमा (एमओ) अपनी सेवाएं देंगे। दंत विभाग में डॉ. भारती अपनी सेवाएं देंगी।