नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने दो लोगों से 8.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह और ऋषव निवासी अवेरी बैजनाथ के रूप में हुई है। पुष्टि करते हुई एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने नगरोटा बागवा में एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 8 .94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।