फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में विरोध भुलाकर ग्रामीणों ने किया मतदान, शहरी क्षेत्रों को पछाड़ा

Tue, 19 May 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। साल 2020 में नगर परिषद से नगर निगम बने पालमपुर में करने पर ग्रामीण इलाके के लोगों ने भले ही विरोध किया था, लेकिन इस बार मतदान ने नई कहानी बयां की है। इस बार शहरी के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में खूब मतदान हुआ। पंचायतों से नगर निगम में शामिल हुए लोगों ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि साल 2020 में ग्रामीणों को टैक्स लगने जैसी कई बातों का डर दिखाया गया था। इसके कारण उन्होंने विरोध प्रदर्शन किए थे और गांवों को निगम से बाहर रखने की मांग की थी। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर के मुकाबले ग्रामीण वार्डों के लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे साफ है कि पंचायतों से नगर निगम में शामिल किए गए लोगों में विरोध कम हुआ है।
ग्रामीण वार्ड बिंद्राबन में सबसे अधिक 77.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा टांडा, खलेठ और राजपुर जैसे विशुद्ध ग्रामीण वार्डों में भी मतदान का आंकड़ा 71 से 74 फीसदी के पार रहा। इसके विपरीत शहरी क्षेत्र पालमपुर उपरला में कुल 1428 मतों में से सबसे कम केवल 958 वोट ही पड़े। सुग्घर, आईमा और लोहना जैसे क्षेत्रों में भी मतदान प्रतिशत 56 से 61 फीसदी के बीच सिमट कर रह गया।
विज्ञापन

शहरी या इसके आसपास के इलाकों में अगर पालमपुर खास, घुग्घर टांडा और मारंडा (जिसमें बड़ा ग्रामीण इलाका आता है) को छोड़ दिया जाए, तो बाकी तमाम शहरी वार्डों में मतदान 70 प्रतिशत से कम रहा। साफ है कि जिन ग्रामीणों ने कभी निगम का सबसे ज्यादा विरोध किया था, आज वही नगर निगम की सरकार चुनने में सबसे आगे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें