फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर : जसवंत

Sun, 09 Feb 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को नूरपुर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने की। उन्होंने सरकार से वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की लंबित देनदारियों का तुरंत भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि पिछले लंबे समय से अटके मेडिकल बिलों के भुगतान किया जाए। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द जेसीसी के गठन की मांग भी दोहराई। एसोसिएशन काफी समय से जेसीसी का गठन करने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक सरकार इसका गठन नहीं कर पाई है।
एसोसिएशन के महासचिव जसवंत धीमान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो पेंशनरों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पेंशनरों को प्रदर्शन के लिए बाध्य न किया जाए। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी एके मेहता, आरके गुप्ता, इंद्र कुमार शर्मा, रजनी शर्मा, सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, चैन सिंह, कुशल पठानिया और विनोद शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें