फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 702 ग्राम चरस के साथ 2गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 702 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना बैजनाथ में मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सीआईए की टीम गश्त के दौरान घनखेत्तर मोड़, एनएच पठानकोट-मंडी पर थी, जहां एक अल्टो कार में दो युवक चरस लेकर बैठे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें चालक सीट के नीचे से 702 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान अंशुल कुमार (27) निवासी मंडी और साहिल (20) निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। मामले की पुष्टि ए एस पी बीर बहादुर ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें