धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार (आईएएस) ने शनिवार को जसूर स्थित निगम की डिवीजनल वर्कशॉप का निरीक्षण कर बसों की मरम्मत और रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
विज्ञापन
राहुल कुमार ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों के सुझावों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। संवाद