फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Bus Fire: कलूना के पास चलती HRTC बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बचीं इतने यात्रियों की जान

Fri, 17 Jul 2026 11:02 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र में कलूना गांव के पास HRTC पालमपुर डिपो की चलती बस में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए 25-30 यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जल गई। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पालमपुर डिपो की सरूट-पालमपुर (वाया क्यारवां, चौकी परमारनगर, धीरा) रूट पर चल रही बस में शुक्रवार को कलूना गांव के पास अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ और तत्परता से बस में सवार करीब 25 से 30 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन






जानकारी के अनुसार बस अपने निर्धारित रूट पर सरूट से पालमपुर की ओर जा रही थी। कलूना गांव के पास एक मोड़ पर पहुंचते ही चालक ने बस से धुआं निकलता देखा। स्थिति को भांपते हुए उसने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग धीरा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में सभी यात्री, चालक और परिचालक सुरक्षित बताए गए हैं। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद परिवहन निगम की बसों की तकनीकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम की अधिकांश बसें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होती हैं और इस तरह की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें