फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति के बिना पोस्टपेड कनेक्शन नहीं होगा प्रीपेड : बोर्ड

Fri, 17 Jul 2026 10:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता की सहमति के बिना पोस्टपेड बिजली कनेक्शन को प्रीपेड में नहीं बदला जाएगा। बोर्ड के अनुसार हमीरपुर के एक मामले को लेकर फैली भ्रम की स्थिति निराधार है और न्यायालय का अंतरिम आदेश केवल संबंधित उपभोक्ता तक सीमित था।बिजली बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान प्रदेशभर में पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार जारी रहेगा। बोर्ड ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने और केवल विभाग की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें