फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में होटल पैक, मैक्लोडगंज में 60 फीसदी तक एडवांस बुक

Tue, 06 May 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियों के साथ स्थित क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मैच देखने का क्रेज देशभर के दर्शकों में है। स्टेडियम में 8 और 11 मई को होने वाले आईपीएल मैच के लिए धर्मशाला-मैक्लोडगंज के होटलों में एडवांस बुकिंग हो गई है। इसमें धर्मशाला के होटल पैक हो चुके हैं और अब मैच देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की ओर से मैक्लोडगंज के होटलों में बुकिंग करवाई जा रही है। मंगलवार तक मैक्लोडगंज के होटलों में भी 60 फीसदी एडवांस बुकिंग पहुंच गई है। वहीं, होटल कारोबारियों को मैचों के दिन 100 फीसदी बुकिंग होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 4 मई को खेले गए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान भी धर्मशाला के होटल पैक थे और मैक्लोडगंज में भी 70 फीसदी बुकिंग थी। वहीं, 8 मई को पंजाब और दिल्ली की टीम के मैच के लिए भी क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा 11 मई को पंजाब के साथ मुंबई की टीम के मैच के लिए भी क्रेज देखने को मिल रहा है। होटल कारोबारियों की मानें तो हिमाचल के साथ लगते राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से भी पर्यटक बुकिंग के लिए संपर्क कर रहे हैं।

8 और 11 मई के मैचों के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। अभी तक करीब 60 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। मैचों के दिन 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। - अश्वनी बांवा, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन


धर्मशाला में 8 और 11 मई के लिए दर्शकों में अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। इसमें 11 मई के मैच को अभी तक ज्यादातर बुकिंग हो रही है। - राहुल धीमान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी, धर्मशाला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें