फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वन्यप्राणी विभाग का मुख्यालय आने से पर्यटन और विकास को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
स्वरूप कुमार
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की पर्यटन नगरी धर्मशाला में अब वन्यप्राणी विभाग का मुख्य कार्यालय स्थापित किया जा रहा है, जो पहले शिमला में स्थित था। यह कार्यालय अब धर्मशाला के केएफडब्ल्यू परिसर में स्थानांतरित होगा। इससे न केवल कांगड़ा को प्रशासनिक लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यालय धर्मशाला आने से दर्जनों कर्मचारी भी स्थानांतरित होकर यहां आएंगे, जिससे स्थानीय बाजारों में गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही, कांगड़ा जिले में चल रही करोड़ों की वाइल्ड लाइफ परियोजनाओं को भी इससे गति मिलेगी। कांगड़ा के देहरा में बनने वाले चिड़ियाघर और पौंग बांध सहित अन्य कार्याें में तेजी होगी। धर्मशाला के इन परियोजनाओं की निगरानी रखना भी आसान होगा। इसके अलावा भी सरकार की ओर से कई मुख्य कार्यालयों को कांगड़ा लाने की बात कही जा रही है, जो कांगड़ा के विकास के लिए अच्छी बात है। स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है।

धर्मशाला में कई विभागों के मुख्य कार्यालय आने से यहां कारोबार में बढ़ोतरी होगी। शिमला से कांगड़ा में मुख्य कार्यालय लाने का सरकार का फैसला सराहनीय है। इससे कांगड़ा में चल रहे बड़े प्रोजेक्टों को लाभ मिलेगा और शहर में रौनक भी बढ़ेगी। - प्रणव सचदेवा, कारोबारी
विज्ञापन


सरकार ने कैबिनेट में वाइल्ड लाइफ का मुख्य कार्यालय धर्मशाला में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है, जो काफी अच्छा है। इससे धर्मशाला में पर्यटन सहित अन्य कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। धर्मशाला में अन्य कार्यालय लाने के लिए भी काफी स्थान है।
- अश्विनी बांवा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला

पहले सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाया और अब शिमला के धर्मशाला में कई विभागों के मुख्य कार्यालयों को लाने की बात की जा रही है, जो धर्मशाला के विकास के लिए अच्छी बात है। इससे धर्मशाला में चहल-पहल भी बढ़ेगी। - सरूप कुमार, स्थानीय निवासी

स्वरूप कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें