फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्कीइंग की उम्मीद फिसल रही... हाथ नहीं आ रही रिपोर्ट

Mon, 09 Jun 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धौलाधार रेंज में हेली स्कीइंग को लेकर पर्यटन विभाग कांगड़ा की योजना शुरू होने की उम्मीद फिसलती जा रही है। इसका कारण विशेषज्ञों की ओर से निरीक्षण के बाद रिपोर्ट न देना है। इससे विभाग के साथ पर्यटन के विकास को झटका लगा है। जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग की ओर से मनाली की एक कंपनी को इस वर्ष मार्च में धौलाधार की बर्फ से ढकी ढलानों का निरीक्षण करने के लिए भेजा था। कंपनी के विशेषज्ञों और स्कीइंग राइडरों के निरीक्षण के बाद कुछ स्थानों पर स्कीइंग के लिए उपयुक्त ढलानें पाई गई थीं, लेकिन उनकी रिपोर्ट अब तक विभाग को प्राप्त नहीं हो पाई है। विभाग ने विशेषज्ञों से संपर्क साधने का प्रयास किया था, लेकिन कंपनी के विशेषज्ञों के विदेश जाने के कारण इस योजना को लेकर कोई निर्णायक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी। अब विभाग को उम्मीद है कि अगले वर्ष विशेषज्ञों के साथ बैठक हो पाएगी और उसी के बाद योजना की रूपरेखा तय की जाएगी। इस योजना के शुरू होने पर धौलाधार क्षेत्र में पर्यटन को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

हम कंपनी के विशेषज्ञों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन कुछ विशेषज्ञ विदेश गए हैं, इसलिए बैठक टल गई। विशेषज्ञों की फीडबैक के बाद हम अगले सीजन में स्कीइंग की गतिविधियों को शुरू करने के लिए योजना तैयार करेंगे।
विज्ञापन

विनय धीमान, जिला पर्यटन विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें