फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान

विज्ञापन
ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद अनुराग ठाकुर व आरएस बाली जागरूक पाठक - फोटो : 1
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) धर्मशाला की ओर से आयोजित चार दिवसीय शताब्दी समारोह शुक्रवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने किया।
विज्ञापन

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मुख्य वन संरक्षक वासु कौशल ने ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यालय में सुविधाओं के सृजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व एसोसिएशन के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार तथा वर्तमान अध्यक्ष संजीव गांधी ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह के दौरान प्रसिद्ध लोक गायक विक्रम, वर्षा कटोच तथा संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया, पूर्व विद्यार्थी डॉ. एनडी शर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर चंद्ररेखा डढवाल, डॉ. कौल, विजय जयकारिया और डॉ. अश्वनी सहित विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर सेवाएं दे चुके अनेक पूर्व विद्यार्थी व गण्यमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें