फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर में गर्भवतियों और नवजातों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Sat, 14 Nov 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन

धर्मशाल/नूरपुर। शिमला में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) नूरपुर में 10 पद सृजित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा बड़ोह में नया पुलिस स्टेशन स्थापित करने को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही 32 पद सृजित किए जाएंगे।
वहीं, डाडासीबा में नया एसडीएम ऑफिस खोलने की भी स्वीकृति दी गई है। सरकार ने टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डिपार्टमेंट आफ जेरियाट्रिक मेडिसन में चार पद असिस्टेंट और आठ पद सीनियर रेजिडेंट के सृजित किए गए हैं। जेरियाट्रिक मेडिसन की महत्ता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बुजुर्गों (आमतौर पर 60 वर्ष और उससे अधिक आयु) के स्वास्थ्य, बीमारियों और उनकी विशेष शारीरिक व मानसिक आवश्यकताओं की देखभाल से जुड़ा चिकित्सा विभाग है।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल के फैसले से लंबे समय से पूर्ण रूप से शुरू होने की राह देख रहे नूरपुर एमसीएच विंग को क्रियाशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं, नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों को बेहतर एवं विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
इससे नूरपुर के साथ-साथ इंदौरा, फतेहपुर, जवाली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। नूरपुर नागरिक अस्पताल में लगभग 50 बिस्तरों की क्षमता वाला मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल विंग बनाया गया है। हालांकि, भवन निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं के बावजूद आवश्यक चिकित्सकीय एवं सहायक स्टाफ की उपलब्धता का मुद्दा इसके पूर्ण संचालन में महत्वपूर्ण चुनौती बना हुआ था।
इस मुद्दे पर स्थानीय स्तर पर भी कई बार आवाज उठाई गई और स्वास्थ्य विभाग तथा सरकार से आवश्यक पदों को भरने की मांग की जाती रही है। अक्तूबर में रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के बैनर तले अकिल बक्शी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी शुरू की थी। सरकार और प्रशासन के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन

वर्तमान में महिलाओं और बच्चों को कई बार विशेषज्ञ उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज या अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है।
उधर, पूर्व विधायक अजय महाजन ने प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य सुविधा मजबूत होगी और अरसे से एमसीएच के संचालन की मांग जल्द धरातल पर उतरेगी।
उधर, रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के निदेशक अकिल बक्शी ने पद सृजित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके संघर्ष की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार जल्द पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर जनहित में मातृ शिशु अस्पताल के संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें