तीन हुए रद्द, 17 प्रत्याशीयों ने वापस लिया नामांकन
3 दिन चली नामांकन प्रक्रिया में 266 ने भरे थे परचे
54 में से 7 वार्डों में 2-2 प्रत्याशी हैं मैदान में
क्वाड़ी वार्ड में सबसे अधिक 10 प्रत्याशी चुनावी रण में
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला।
जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 54 वार्डों में 246 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। तीन दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 266 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के दौरान तीन नामांकन रद्द कर दिए गए, जबकि 17 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।
जानकारी के अनुसार जिले के 54 वार्डों में से सात वार्ड ऐसे हैं, जहां केवल दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं और यहां सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं अधिकांश वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।
क्वाड़ी वार्ड सबसे अधिक चर्चाओं में है, जहां 10 प्रत्याशी चुनावी रण में उतर चुके हैं। इसके अलावा कई अन्य वार्डों में भी प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से मुकाबला रोचक बनने की संभावना है।
प्रशासन की ओर से नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिए गए हैं।अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे। पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वही संदर्भ में जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि जिला परिषद के चामुंडा बालों के लिए अब 246 प्रत्याशी मैदान में है।