फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लगड़ू में धर्म विशेष के सत्संग पर हिंदू संगठनों ने उठाए सवाल

Tue, 24 Jun 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगड़ू गांव में प्रस्तावित एक धर्म विशेष का सत्संग कार्यक्रम विवादों में आ गया। आयोजक की ओर से सत्संग के आयोजन को लेकर सरकार और उपमंडलाधिकारी से मांगी गई मंजूरी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। इसमें संगठनों की ओर से सवाल उठाए गए कि गांव में इस धर्म विशेष से कोई व्यक्ति संबंध नहीं रखता है तो इस कार्यक्रम के पीछे कहीं धर्मांतरण की साजिश तो नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों का आरोप था कि यह कार्यक्रम धर्म परिवर्तन के लिए एक योजनाबद्ध प्रयास था, जिसमें भोले-भाले ग्रामीणों को सत्संग के नाम पर भ्रमित कर धर्म विशेष की ओर आकर्षित करने की कोशिश की जा रही थी। मामले के बढ़ने के बाद मंजूरी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति ने भी एक शपथ जारी कर स्थिति को स्पष्ट किया है। इसमें व्यक्ति ने कहा कि वह हिंदू है और हिंदू देवी-देवताओं में ही उसकी आस्था है। सत्संग शब्द से भ्रमित होकर वह एक संस्था के संपर्क में आया था, लेकिन जब जानकारी मिली कि वह संस्था धर्म विशेष के प्रचार-प्रसार से जुड़ी है, तो उसे अपनी भूल का अहसास हुआ। उसने बताया कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित कथावाचक ने उनसे संपर्क कर विषय की गंभीरता को समझाया और उन्हें वास्तविकता से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल उस संस्था से संबंध समाप्त कर दिए।
वहीं, इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों ने सख्त प्रतिक्रिया दी। हिमाचल सोशल डिफेंस संस्था के संयोजक अधिवक्ता अभिषेक पाधा ने कहा कि धर्मांतरण के ऐसे कुटिल प्रयासों को देवी-देवताओं की धरती पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेताया कि लालच, भ्रम और छल से गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को निशाना बनाने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और यह अपराध की श्रेणी में आता है। यह घटना क्षेत्र में सतर्कता का संकेत है कि धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर समाज को सजग रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें