फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने सम्मानित किए ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता

विज्ञापन
संतराम महाविद्यालय में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि मुल्क राज ? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने विजेताओं का सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय कन्या महाविद्यालय संजौली की हिमानी शर्मा ने स्वर्ण पदक, सोलन की यामिनी ठाकुर ने रजत, बैजनाथ की स्वाति ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। 54 किलो भार वर्ग में राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के टेक सिंह ने स्वर्ण, सोलन महाविद्यालय के गगन जोशी ने रजत तथा हिमाचल विश्वविद्यालय के आशीष राठौर ने कांस्य पदक हासिल किया। 68 किलोग्राम भार वर्ग में नमन कुमार राजकीय महाविद्यालय सोलन ने स्वर्ण, गौतम कॉलेज हमीरपुर के दीपक ने रजत, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के रितिक वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में 58 और 63 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में आयोजित की गई जिनमें राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के तरुण ने कांस्य, राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा विवेक गिल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस दौरान मीरा प्रेमी, मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर, मंडल महामंत्री वीरेंद्र राणा, मंडल उपाध्यक्ष मुल्ख राज शर्मा व महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य शीला प्रेमी, सेवानिवृत्त प्राचार्य सुनील कुमार मेहता आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रेमी ने महाविद्यालय के विकास के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्राचार्य डॉ. महेंद्र पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 21 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। इसमें 68 लड़कियां और 101 लड़के शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें