फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ेंगे कौशल बौद्ध, पाठ्यक्रम शुरू करने को सरकार की मंजूरी

Thu, 28 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।

सार

 स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी कौशल बौद्ध पाठ्यपुस्तक पढ़ेंगे। इस पाठ्यपुस्तक को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी कौशल बौद्ध पाठ्यपुस्तक पढ़ेंगे। इस पाठ्यपुस्तक को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। वहीं, शिक्षा बोर्ड ने भी पाठ्यपुस्तक की प्रिंटिंग का कार्य शुरू करवा दिया है। इस पाठ्यपुस्तक को वोकेशनल एजुकेशन के तहत शुरू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वोकेशनल एजुकेशन के तहत कौशल बौद्ध पाठ्यपुस्तक शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना है, ताकि उनमें व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारपरक दक्षताओं का विकास हो सके।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुस्तक की छपाई प्रक्रिया तेज

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पुस्तक की छपाई प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रिंटिंग का कार्य पूरा होने के बाद इसे जल्द स्कूलों तक पहुंचा दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई शुरू हो सकेगी। नई शिक्षा नीति के अनुरूप यह पहल विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा से भी जोड़ने में मददगार साबित होगी। छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए कौशल बौद्ध पाठ्यपुस्तक को पढ़ाए जाने को लेकर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिली है। अब शिक्षा ने इस पाठ्यपुस्तक की प्रिंटिंग का कार्य शुरू करवा दिया है।

जल्द स्कूलों में यह किताब विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा दी जाएगी और इसी शैक्षणिक सत्र से इसकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें