फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: अनुराग ठाकुर बोले- देवी स्थलों को रेलवे लाइन से जोड़ने की तैयारी

Thu, 19 Mar 2026 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सांसद अनुराग ठाकुर ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया और पारंपरिक झंडा पूजन भी किया। इस अवसर पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में माता ज्वालामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से कन्या पूजन किया और पारंपरिक झंडा पूजन भी किया। इस अवसर पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन भी मौजूद रहे। दर्शनों के उपरांत अनुराग ठाकुर ने देश और प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आरजीडी बंद होने पर राज्य के आर्थिक हालात पर कहा कि राज्यों को अपनी आय के स्रोत बढ़ाने, खर्च कम करने और कर्ज घटाने की दिशा में काम करना चाहिए। कुछ राज्यों ने इस दिशा में बेहतर कार्य किया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश अपेक्षित कदम नहीं उठा पाया, जिसके कारण कर्ज लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के लिए राज्य सरकार की लगभग 2,000 करोड़ रुपये की देनदारी अभी शेष है। यदि राज्य सरकार समय पर अपना कार्य पूरा करती तो यह परियोजना अब तक तैयार हो चुकी होती। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए करीब साढ़े 6 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए हैं। कांग्रेस शासन में जहां रेलवे के लिए मात्र 100 करोड़ रुपये मिलते थे, वहीं अब इसे बढ़ाकर 2,700 करोड़ रुपये तक पहुंचाया है। नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेल लाइन का कार्य पूरा हो चुका है और अगले दो वर्षों में इसे आगे जोड़ा जाएगा। साथ ही ऊना-नादौन-ज्वालाजी-कांगड़ा देवी को जोड़ने के लिए नए सर्वेक्षण की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी शक्तिपीठ सीधे रेल मार्ग से जुड़ सकें और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें