फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: शराब के नशे में पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, शरीर पर चोटों के निशान ने खोली पोल

Fri, 09 Jan 2026 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरियाल (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन के समीप एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 35 वर्षीय प्रवासी युवक सोनू ने शराब के नशे में लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पिछले करीब दस वर्षों से क्षेत्र में रह रहा था। सोनू बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रवासी सोनू ने सुबह अपने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इस पर पड़ोसियों ने भी मृतका को श्मशानघाट ले जाने की तैयारी शुरू कर दी लेकिन अंतिम संस्कार से पहले जब महिलाओं ने मृतका को नहलाने के लिए उसके कपड़े उतारे तो शरीर पर गहरी चोटों के निशान देखकर उन्हें कुछ शक हुआ। महिलाओं ने जब उसके पति सोनू से इन चोटों बारे पूछा तो वह वहां से भागने लगा, जिसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। इसके बाद इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली वीरी सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया। डीएसपी वीरी सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के साथ सभी तथ्य एकत्र कर लिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। मृतक महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनका भविष्य अब सवालों में है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला जुर्म
वहीं पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वीरवार रात उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया, जो इतना बढ़ गया कि उसने लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें