फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में चालक से लूटपाट... चाकू से हमला कर जंगल में फेंका, टैक्सी भी ले गए; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 09:50 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रक्कड़ (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक टैक्सी चालक की हत्या करने की कोशिश की गई है। वहीं, आरोपियों ने चालक से लूट भी की है। आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रक्कड़ के कलोहा के पास साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम, पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो युवकों ने एक टैक्सी बुक की। रास्ते में कहासुनी के बाद आरोपियों ने चालक पर चाकू से हमला किया। रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की और उसे मृत समझकर जंगल में फेंक दिया। आरोपियों ने चालक से पैसे लूटे, सोने की अंगूठी को बेच डाला और टैक्सी भी ले गए।

विज्ञापन


रविवार को चालक के परिजनों की ओर से दर्ज करवाई शिकायत के बाद आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 17 अप्रैल को टैक्सी को गगरेट के लिए किराये पर बुक किया था। उनकी निशानदेही पर रविवार को कांगड़ा-ऊना सीमा पर सिगरा दा भरो के जंगल में चालक को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया है।

पुलिस थाना मझीण में रविवार सुबह प्रताप सिंह निवासी गांव पड़ेड़, डाकघर टिहरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके बड़े भाई मेहर सिंह पेशे से टैक्सी चालक हैं। 17 अप्रैल को रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 17 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे दो युवकों ने टैक्सी को गगरेट क्षेत्र जाने के लिए किराये पर लिया था। आरोपियों की पहचान अमित कौशल (23) और सुरेश कुमार (19) दोनों निवासी टिहरी, तहसील खुंडियां के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि कलोहा के समीप किसी बात को लेकर आरोपियों और चालक के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने चालक को वैकल्पिक सुनसान मार्ग (सीकरा-परियोंह होते हुए कामाख्या मंदिर मार्ग) से वाहन चलाने के लिए मजबूर किया। 

सुनसान क्षेत्र में पहुंचकर आरोपियों ने चालक पर चाकू से हमला किया और रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। आरोपी उसे मृत समझकर जंगल में छोड़कर टैक्सी लेकर भाग गए। वहीं, आरोपी टैक्सी को होशियारपुर में छोड़ आए थे और 18 अप्रैल को संबंधित पुलिस थाना से भी सूचना मिली थी कि टैक्सी वहां पर पाई गई है।

पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अब विवाद के कारणों की जांच कर रही है।  पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि गाड़ी छोड़ने के पीछे क्या वजह थी और क्या इस षड्यंत्र में कोई और भी शामिल है।

एएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल का कहना है कि पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। 

नशे के आदी हैं युवक
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं। वह पहले भी मेहर चंद की टैक्सी हायर कर होशियारपुर की ओर ले जाते रहे हैं। युवकों ने नशे को लेकर घटना को अंजाम दिया है। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच जारी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछकी जा रही है।- मयंक चौधरी, एसपी देहरा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें