फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उच्च रक्तचाप छिपा खतरा... गांव-गांव जाकर बता रहा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 28 May 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) अब आम स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 17 मई से शुरू हुआ है और 16 जून तक चलेगा। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और गांवों में शिविरों और आशा वर्करों के माध्यम से लोगों को उच्च रक्तचाप के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपाय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया आज के दौर में बदलती जीवन शैली के कारण लोगों में हाई बीपी की समस्या बढ़ गई है। आज हर चौथा व्यक्ति हाई बीपी का शिकार है। अकसर हाई बीपी के कोई लक्षण सामने नहीं आते हैं, लेकिन आंख के पर्दे, गुर्दे और दिल पर इसका प्रभाव पड़ता है, जो गंभीर हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान चलाया है, जिसमें लोगों को अपनी समस-समय पर बीपी का जांच करवाने के साथ उसी के आधार पर दवाइयां लेने के लिए कहा जा रहा है। अभियान के दौरान लोगों से बीपी के बारे में खुली चर्चा की जा रही है, जिसमें इसका कारण और निवारण के बारे में बताया जा रहा है।
कारण
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि उच्च रक्तचाप के सामान्य कारण असंतुलित आहार, अधिक नमक, वसा और चीनी का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन, अधिक वजन और तनाव आदि हैं। गुर्दे संबंधी बीमारियां, मधुमेह (डायबिटीज), थायराइड असंतुलन और परिवार में बीपी का इतिहास भी इसका कारण हो सकता है।
विज्ञापन

लक्षण : हाई बीपी के लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, सांस फूलना, और धुंधली दृष्टि शामिल हो सकते हैं।
उपाय : संतुलित व कम नमक वाला भोजन करें, रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या व्यायाम करें, धूम्रपान व शराब से परहेज करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव को कम करने की कोशिश करें, नियमित रूप से बीपी की जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह से दवाएं समय पर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें