फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला भारी बारिश से नाले में बदलीं सड़कें, स्कूटी बही

Fri, 14 Aug 2026 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में दोहपर बाद शुरू हुई बारिश से बचने के लिए सुर​क्षित स्थान की ओर भागते हुए युवक। अमर
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में वीरवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश से धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। तेज बहाव के कारण खड़ा डंडा मार्ग पर एक स्कूटी बहकर कार से जा टकराई, जबकि दाड़ी में धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में पानी और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मशाला-मैक्लोडगंज वाया खड़ा डंडा मार्ग पर तिब्बतियन लाइब्रेरी के पास नाले का पानी सड़क पर आ गया। देखते ही देखते सड़क नाले में तब्दील हो गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि एक स्कूटी पानी में बहती हुई नीचे की ओर चली गई और एक कार से जा टकराई। बाद में लोगों ने स्कूटी को सड़क के किनारे किया।
तेज बहाव के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही। सड़क पर पानी जमा होने से पैदल चलने वालों को भी परेशानी हुई। कई राहगीर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तेज बहाव के बीच सड़क पार करते नजर आए।
विज्ञापन

वाहन चालकों को भी सावधानी से वाहन निकालने पड़े। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। बारिश कम होने के बाद पानी का बहाव घटा और मार्ग पर स्थिति सामान्य हो गई।
वहीं, सिद्धपुर (नोरबुलिंगा) में तेज बारिश के कारण वीरवार शाम आईटीआई दाड़ी के पास धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क पर भारी मात्रा में पानी और मलबा बहने से मार्ग ने नाले का रूप ले लिया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पानी का बहाव इतना अधिक था कि दोपहिया वाहनों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया।
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि थोड़ी सी तेज बारिश होने पर नालियों की सही सफाई न होने के कारण पानी सड़क पर आ जाता है। कई बार पानी दुकानों और घरों में भी घुस जाता है। लोगों ने नालियों की नियमित सफाई और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
सुबह खिली धूप, दोपहर बाद झमाझम बारिश
कांगड़ा जिले में मौसम ने वीरवार को एक बार फिर करवट बदली। सुबह धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर तक धूप तेज होने के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और धर्मशाला में झमाझम बारिश शुरू हो गई। धर्मशाला के अलावा पालमपुर और अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। वहीं, कांगड़ा जिले के मैदानी क्षेत्रों में पूरा दिन मौसम साफ रहा। यहां तेज धूप के कारण गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया।

धर्मशाला में दोहपर बाद शुरू हुई बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागते हुए युवक। अमर

धर्मशाला में दोहपर बाद शुरू हुई बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागते हुए युवक। अमर

धर्मशाला में दोहपर बाद शुरू हुई बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागते हुए युवक। अमर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें