फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाएं ठप, मरीज परेशान : कुका

Thu, 22 May 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के पूर्व भाजपा विधायक अरुण कुमार कुका ने टांडा मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने टांडा में एक्सरे मशीनें कई दिनों से खराब पड़ी हैं। मरीजों को सरकारी दवाइयां नहीं मिल रही हैं और जरूरतमंदों को डायलिसिस सेवा का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि हिम केयर योजना में भी असमंजस है। मुख्य टेस्टों की रिपोर्ट आने का कई कई दिन इंतजार करना पड़ता है प्रदेश के छह जिलों के लोगों के स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले मेडिकल कालेज की ओपीडी हजारों में है। लोग चिकित्सकों पर भरोसा करके यहां आते हैं, लेकिन सुविधाएं उपलब्ध न मिलने से परेशान हैं। गरीब लोग जाएं तो कहां जाएं।
कुका ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में छह महीने में 1400 मरीजों की मौत हुई है। नगरोटा बगवां अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है है। बड़ोह अस्पताल का नया भवन भी चालू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय हालत बहुत दयनीय है। केंद्र सरकार की विकास योजनाएं न हों तो प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर ठप्प है। इस मौके पर नगरोटा बगवां भाजपा मंडलाध्यक्ष सोनू चौधरी, बड़ोह भाजपा मंडलाध्यक्ष अजीत राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें