फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में 87 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कल्याण विभाग ज्वालामुखी ने आज राजकीय उच्च पाठशाला रोहडा में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना तथा उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन तहसील कल्याण अधिकारी संजय मैहरा के तत्वावधान में हुआ। विधायक संजय रतन और उपमंडलाधिकारी संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने 87 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें