फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छाती के एक्सरे करने में स्वास्थ्य खंड नूरपुर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कांगड़ा में जोखिमपूर्ण आबादी के छाती के एक्सरे करने में स्वास्थ्य खंड नूरपुर पहले स्थान पर है। नूरपुर खंड के तहत विभाग की ओर से 29,268 लोगों को जोखिमपूर्ण आबादी में चयनित किया गया है, जिसमें से स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से 21,107 लोगों के छाती के एक्सरे कर लिए गए हैं। यानी विभाग की ओर से एक्सरे करने के लिए 72 फीसदी लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर से स्वास्थ्य खंड तियारा सबसे पीछे है। यहां पर 30,443 की जोखिमपूर्ण आबादी में से अभी तक 6,153 लोगों के ही एक्सरे हो पाए हैं, यानी 20 फीसदी लोगों की ही मौके पर जांच हो पाई है। जिला स्वास्थ्य एवं टीबी उन्मूलन अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की जोखिमपूर्ण आबादी की जांच की जा रही है। इसमें अभी तक स्वास्थ्य खंड नूरपुर सबसे आगे चल रहा है। रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के एक्सरे करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स....
स्वास्थ्य खंड जोखिमपूर्ण आबादी एक्सरे परफार्मेंस टीबी के मामले
-
भवारना 18,977 9,947 52% 93
डाडासीबा 20,206 8,081 40% 71
फतेहपुर 25,294 15,470 61% 114
गोपालपुर 29,557 20,026 68% 131
इंदौरा 19,127 7,606 40% 85
ज्वालामुखी 31,971 9,805 31% 130
महाकाल 17,452 7,910 45% 98
नगरोटा बगवां 27,546 9,555 35% 113
नगरोटा सूरियां 22,324 8,991 40% 119
नूरपुर 29,268 21,107 72% 108
शाहपुर 24,788 11,617 47% 202
थुरल 19,257 13,783 72% 58
तियारा 30,443 6,153 20% 198
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें