फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओडिशा की तर्ज पर बनेगा कचहरी का हनुमान मंदिर

विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी अड्डा ​स्थित हनुमान मंदिर परिसर में तैयार किए जा रहे मंदिरों के भवन। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय पर स्थित हनुमान मंदिर अब जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगा। ओडिशा के कारीगर मंदिर के सौंदर्यीकरण में जुटे हुए हैं। यहां हनुमान मंदिर परिसर में तीन नए छोटे मंदिरों का भी निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें राधा-कृष्ण, दुर्गा माता और शनिदेव मंदिर शामिल हैं। इन तीनों मंदिरों की वास्तुकला शैली प्राचीन मंदिरों की तर्ज पर है।
विज्ञापन

दरअसल कांगड़ा पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर इन मंदिरों का निर्माण करवा रहा है। इसके लिए प्रथम चरण में मंदिर के खजाने से 50 लाख रुपये का प्रबंधन किया है। वर्तमान में भगवान हनुमान के मुख्य मंदिर का गुंबद काफी पुराना हो चुका है। निर्माणाधीन तीन नए छोटे मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भगवान हनुमान के मुख्य मंदिर के गुंबद का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला गगल-मुख्य सड़क मार्ग पर एक बड़ा सभागार बनेगा, जहां पर बड़ी संख्या श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर सकेंगे और वार्षिक भंडारे का भी यहां आयोजन किया जा सकेगा।
इस जगह पर करीब 10 नए कमरों का भी निर्माण होगा, ताकि शहर में बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस बल को इन कमरों में ठहराया जा सके। अगर अतिरिक्त बजट उपलब्ध हुआ तो मुख्य सड़क के किनारे दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा। इससे मंदिर को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकेगी। हनुमान मंदिर शहर के बीचोंबीच स्थित है। इस मंदिर में रोजाना 1,500 से 2,000 श्रद्धालु शीश नवाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इसके चलते मंदिर के चढ़ावे में भी आए दिन अच्छी खासी बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए जो कार्य चल रहे हैं, वह चढ़ावा राशि की बदौलत ही चल रहे हैं।
विज्ञापन


कचहरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में तीन छोटे नए मंदिरों का निर्माण कार्य चल रहा है। ओडिशा के कारीगर इन मंदिरों का निर्माण कर रहे हैं। मंदिर परिसर में एक बड़ा सभागार और कुछ कमरों का भी निर्माण भी किया जाएगा। मुख्य मंदिर का गुंबद भी बनाने की योजना है।
विज्ञापन

-शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें