फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटकों से गुलजार हुई बीड़ बिलिंग, पैराग्लाइडिंग का उठाया लुत्फ

Mon, 26 Jan 2026 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बिलिंग को जातेबर्फ में फंसी पैराग्लाइडर ले जा रही गाड़ी को निकालते पैराग्लाइडर पायलट। जागरू
विज्ञापन
बर्फ के बीच तीन से चार घंटे पैदल चलकर साइट तक पहुंच रहे पायलट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग में रविवार को बड़ी संख्या में लोकल और बाहरी जिलों और प्रदेशों के पर्यटकों ने दस्तक दी। शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा। वही, रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग उड़ानों का आनंद लिया। हालांकि बिलिंग के टेक ऑफ पॉइंट तक पायलटों को अपने पैराग्लाइडर ले जाने के लिए तीन से चार किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा।
बर्फ पिघलने पर दोपहर बाद पायलटों ने अपने फोर बाई फोर वाहनों को टेक ऑफ पॉइंट तक पहुंचा दिया। रविवार को अवकाश का दिन होने और मौसम के साफ रहने पर बीड़ की लैंडिंग साइट पर भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा और चौगान चौक से लैंडिंग साइट तक के तीन किलोमीटर के रास्ते को तय करने के लिए एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाम को बैजनाथ और पपरोला बाजारों में भी जाम की स्थिति बन गई। बीड़ बिलिंग में पुलिस जवान तैनात रहे, लेकिन पर्यटकों के वाहनों की संख्या को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं थे। बीड़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अवरोल ने प्रशासन और पुलिस से बर्फबारी के बाद बीड़ बिलिंग में अतिरिक्त पुलिस फोर्स उपलब्ध करवाने की मांग की है। थाना प्रभारी आदर्श ने बताया कि पुलिस के जवान तैनात हैं और आगे और पुलिस जवान जाम की स्थिति से निपटने के लिए तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें