फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Tue, 04 Aug 2026 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब ने एक और स्वर्णिम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। राजभवन शिमला में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने क्लब को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) के राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान ‘संवेदना-2’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

23 मार्च 2025 को निफा के तत्वावधान में आयोजित देशव्यापी अभियान में नूरपुर क्लब ने जनसहभागिता के दम पर भारत में छठा स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 305 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया था। समारोह में क्लब के संरक्षक मनोज पठानिया व अध्यक्ष राजीव पठानिया ने ‘नेशनल सोशल इंपैक्ट अवॉर्ड’ ग्रहण किया।
क्लब के अध्यक्ष राजीव पठानिया ने बताया कि यह सम्मान नूरपुर की जागरूक युवा शक्ति, समर्पित रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा भावना का परिणाम है। क्लब भविष्य में भी समाज सेवा और रक्तदान अभियानों को इसी तरह गति देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें