फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लैंडलेस पात्रों को सरकार देगी जमीन ः उपायुक्त

Mon, 25 Nov 2024 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा।
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित होने के बावजूद जिन पात्र लाभार्थियों के पास जमीन नहीं है, उन्हें सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के दौरे के दौरान कहा कि ऐसे लाभार्थियों के मकान लैप्स नहीं होंगे और न ही उन्हें किसी अन्य को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि मकान निर्माण में पेश आ रही समस्याओं का समाधान हो। प्रशासन लाभार्थियों के घर जाकर जानकारी जुटाएगा। यदि मकान बनाने में जमीन की कमी प्रमुख कारण है, तो ऐसे लैंडलेस लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए जमीन आवंटित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत पात्र लेकिन छूटे हुए लाभार्थियों के लिए आवंटन प्रक्रिया फिर शुरू होगी। जिले में 29,000 आवास आवंटन का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अन्य योजनाओं में मकान प्राप्त करने वाले लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सके। अब तक कांगड़ा जिले में 21,000 आवास आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि दिसंबर में नए सिरे से सर्वे होगा और छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के तहत पारदर्शिता और समय पर आवास निर्माण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें