फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के लंबित आर्थिक लाभों का जल्द भुगतान करे सरकार : कृष्ण

Mon, 14 Apr 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ की त्रैमासिक बैठक प्रधान कृष्ण स्वरूप शर्मा की अध्यक्षता में देहरी में हुई। बैठक में विभिन्न खंडों के प्रधानों, महासचिवों ने अपने-अपने विचार रखे और सरकार की पेंशनरों के प्रति उदासीनता पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबित पड़े हैं और अभी तक मेडिकल विकल्प की सुविधा नहीं मिली है। पेंशनरों की डीए की किस्तें और बकाया की राशि लंबित पड़ी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि जो पेंशनर जनवरी 2016 से लेकर जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें अभी तक सेवानिवृत्ति के पूर्ण लाभ नहीं मिले हैं और पेंशनरों का लाखों रुपये का भुगतान सरकार के पास पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार यह भुगतान शीघ्र किया जाए। साथ ही पेंशनरों की सयुंक्त सलाहकार कमेटी का गठन किया जाए और बैठक बुलाकर पेंशनरों की मांगें हल की जाएं। इस अवसर पर नगरोटा सूरियां के प्रधान सुभाष, वित्त सचिव सुशील कुमार, रमेश भंडारी को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें