फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धुम्मूशाह मेले में लोक कलाकारों ने बांधा समां

Mon, 14 Apr 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या का एडीसी ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

धर्मशाला। धुम्मूशाह दाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने दर्शकों को आत्मविभोर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति की झलक दिखी। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एडीसी विनय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेलों के माध्यम से लोक संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को पुरातन संस्कृति के बारे में अवगत करवाना अत्यंत जरूरी है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जा सके। उन्होंने कहा कि धुम्मूशाह मेला संस्कृति और व्यापारिक गतिविधियों के लिए विख्यात है। कई दशकों से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आम जनमानस भी अपनी सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित कर सामाजिक एकता का संदेश देता है। पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार लोक गायक कमल नैहरिया के गीतों पर दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गए। इस अवसर पर मेला अधिकारी एसडीएम संजीव भोट, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार तथा तहसीलदार गिरिराज और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें