फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला कॉलेज को राज्य स्तरीय शोध केंद्र बनाए सरकार : भंडारी

Sat, 15 Aug 2026 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट, हिमाचल प्रदेश के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कल्याण भंडारी ने सरकार से धर्मशाला क्षेत्रीय कॉलेज को राज्य स्तरीय उच्च शिक्षा एवं शोध केंद्र बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संस्थान के सौ वर्ष पूरे होना कांगड़ा और पूरे प्रदेश की शैक्षणिक व सामाजिक यात्रा का स्वर्णिम अध्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कॉलेज ने एक सदी में शिक्षा, प्रशासन, कला, खेल और सामाजिक नेतृत्व में कई प्रतिभाएं दी हैं, लेकिन इसे ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप संस्थागत पहचान नहीं मिल सकी। उन्होंने कॉलेज को विश्वविद्यालय अथवा क्लस्टर विश्वविद्यालय से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करने पर बल दिया।
भंडारी ने कॉलेज में तिब्बती, पर्वतीय, पर्यटन, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन और हिमालयी संस्कृति के अध्ययन केंद्र खोलने की मांग रखी। साथ ही आधुनिक खेल सुविधाओं व छात्रावास युक्त स्पोर्ट्स विंग विकसित करने और विरासत संरक्षण के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें