फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज को मिले पांच एसोसिएट प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे विभागों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज में पांच नए एसोसिएट प्रोफेसरों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

इस फैसले से टांडा मेडिकल कॉलेज में जहां ओपीडी, मरीजों के उपचार और मेडिकल छात्रों के पठन-पाठन व प्रशिक्षण को मजबूती मिलेगी, वहीं क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है।

धर्मशाला अस्पताल में गहरा सकता है ऑर्थो डॉक्टरों का संकट
सरकार के इस आदेश से टांडा को तो मजबूती मिली है लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के लिए चिंता का विषय बन गया है। धर्मशाला अस्पताल में सेवाएं दे रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण ठाकुर का तबादला भी टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ है। वर्तमान में धर्मशाला के ऑर्थो विभाग में दो विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे थे। डॉ. प्रवीण के जाने के बाद भार केवल एक चिकित्सक के कंधों पर आ जाएगा। ओपीडी में रोजाना 80 से 100 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टांडा को मिले ये पांच विशेषज्ञ चिकित्सक
पैथोलॉजी विभाग : डॉ. शालिनी कपूर
बाल रोग विभाग : डॉ. चंद्रशेखर
त्वचा रोग विभाग : डॉ. प्रियंका गुप्ता
ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग : डॉ. प्रवीण ठाकुर एवं डॉ. अभिनय शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें