फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा के 13 ग्रामीण रूटों पर दौड़ीं सरकारी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के 13 ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे खासकर चंगर क्षेत्र के लोगों को सरकारी बसों की सुविधा मिल गई है। इन बस सेवाओं के शुरू होने से ग्रामीणों को अब शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए जिला मुख्यालय और अन्य कस्बों तक पहुंचना आसान हो गया है। स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों, बुजुर्गों और आम लोगों को सुविधा होगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में यात्रियों की संख्या और जरूरत को देखते हुए अन्य ग्रामीण रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा-कुलथी-बलोल, कांगड़ा-जलाड़ी और कोहाला रूट पर दो छोटी बसें, रानीताल से छोटी बेही-बड़ी बेही के लिए दो बसों की आवाजाही होगी।
राजल-खरटी, झुरलू-पठियार, टांडा-जोगीपुर वाया कांगड़ा के रूटों पर लोगों की बसों की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कांगड़ा-टांडा वाया गुप्तगंगा, पठानकोट-कंडी वाया जमानाबाद के लिए भी बसें चलेेंगी। कांगड़ा से समेला वाया पुराना कांगड़ा बस शाम के समय शुरू की गई है। इसके साथ ही धर्मशाला-बृंदावन वाया चामुंडा और कांगड़ा-रानीताला-धमेड़ा आदि रूटों पर निगम ने बस सेवा शुरू की है। इनमें से अधिकतर ऐसे रूट हैं, जहां पर पहली बार बस सेवा शुरू हुई है।
विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के कई गांवों में सरकारी बस सुविधा नहीं थी। लोगों की मांग पर परिवहन निगम ने लगभग 13 रूटों पर बसे सेवा मुहैया करवाई है। इनमें से कुछ ऐसे गांव में हैं, जहां पर लोगों को पहली बार बस सुविधा मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा शुरू होने से लोगों को लाभ मिलेगा। -अजय वर्मा, उपाध्यक्ष एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें