राजा का तालाब (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिला प्रधान कृष्ण सरूप शर्मा की अध्यक्षता में देहरी में हुई। इस मौके पर स्टेट पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट की परागपुर में 21 जनवरी को होने बैठक को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व अन्य को स्टेट पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट की बैठक में प्रत्येक ब्लॉक से पेंशनर की संख्या अधिक से अधिक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में खंड राजा का तालाब के प्रधान बाबू राम शर्मा, फतेहपुर खंड के प्रधान बलवंत सिंह, इंदौरा खंड सचिव पुष्प अरुण, वित्त सचिव बलविंदर सिंह, नगरोटा सूरियां खंड प्रधान सुभाष चंद, जवाली प्रधान सुखदेव शर्मा, गंगथ प्रधान मेला राम, जिला महासचिव सोम राज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शंकर सन्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे।