फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित में सरकार और बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर की मुहिम रोक दें : सेठी

Thu, 13 Aug 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैठक के बाद पालमपुर में विधायक आशीष बुटेल को ज्ञापन सौंपते बिजली बोर्ड कर्मचाारी यूनियन के पदाध
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम को तुरंत रोके, अन्यथा आक्रोशित जनता सड़कों पर उतरने को विवश होगी। यह बात विद्युत पेंशनर फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर नाथ सेठी ने कही। वे बुधवार को फोरम के अध्यक्ष बीडी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सेठी ने बिजली बोर्ड के निजीकरण की तरफ बढ़ते कदमों पर चिंता जताते हुए हरियाणा सरकार के फैसले की तर्ज पर स्मार्ट मीटर योजना को रोकने की अपील की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि 15 अगस्त को महंगाई भत्ते (डीए) की देय किस्तें जारी कर कर्मचारियों और पेंशनरों में बढ़ते असंतोष को दूर किया जाए। उन्होंने चेताया कि चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है, इसलिए सरकार समय को पहचान कर शीघ्र उचित निर्णय ले।
बैठक में यूनिट सचिव संतोष सरोत्री ने सभी गतिविधियों पर भी हाउस को जानकारी दी। बैठक में पेंशनरों को आरके पठानिया, अमर सिंह उपप्रधान, ओम प्रकाश, बीआर राणा, कुलतार संगठन मंत्री, एसएल भाटिया संस्थापक अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने 59 से 70 वर्ष की आयु वर्ग के पेंशनरों के लंबित बकाये का एकमुश्त भुगतान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में साथ ही प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि बोर्ड प्रबंधन और सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू नहीं की, तो पेंशनर विधानसभा के घेराव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इसके अलावा दुर्घटना मुफ्त लाभ योजना, उपभोक्ता मंच के गठन और वर्कचार्ज कर्मियों से रिकवरी रोकने की मांग भी उठाई गई।
ओपीएस बहाली को विधायक आशीष बुटेल को सौंपा ज्ञापन
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की पालमपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य उपाध्यक्ष कुलदीप चंद के नेतृत्व में विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें