फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुरक्षा कर्मी से मारपीट पर बिफरा गोरखा समुदाय, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Wed, 11 Jun 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में सिक्योरटी गार्ड से मारपीट मामले में एफआईआर न होने पर एसपी से मिलने पहुंचे
विज्ञापन
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में सुरक्षा कर्मी से मारपीट के मामले में गोरखा समुदाय नाराज है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन ने सुरक्षा कर्मी के परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा से मुलाकात की। इस दौरान गुस्साए समुदाय के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्हाेंने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से गंभीरता से कार्रवाई न करते हुए आरोपी को जमानत पर रिहा करने पर सवालों के घेरे में है। एसोसिएशन के अध्यक्ष और पीड़ित के बेटे रविंद्र राणा ने कहा कि आरोपी ने उनके पिता को धमकी दी है कि वह उनको हानि पहुंचाएगा और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। आरोपी को जमानत पर रिहा करना, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। उनके पिता ने 7 जून को आरोपी व्यक्ति को अपनी पत्नी और बेटी से मारपीट करने से रोका था। आरोपी ने उनके पिता से मारपीट की, लेकिन इस दौरान अस्पताल में अन्य सुरक्षा कर्मी कहां थे, यह भी सोचने की बात है।
विज्ञापन



सुरक्षाकर्मी पर हमले के मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर सुरक्षा कर्मी का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट पुलिस को भेज दी है।
- डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस जोनल अस्पताल धर्मशाला

अस्पताल सुरक्षा कर्मी से मारपीट मामले में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कार्यालय पहुंचा था। इस मामले को लेकर उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें