फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी मुख्य मंदिर मार्ग से हटवाया सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ज्वालामुखी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा और पुलिस टीम के साथ ज्वालामुखी के मुख्य मंदिर मार्ग पर दुकानदारों की ओर से सड़क पर रखे गए सामान को हटवाया। साथ ही उनको सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में वह सड़क पर इस तरह से सामान रखकर अतिक्रमण करेंगे तो उनके खिलाफ म्युनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी दुकानदारों की होगी।
आजकल अश्विन माह के नवरात्र चले हुए हैं। यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की वजह से दुकानदारों की ओर से सड़क पर सामान सजाए जाने की वजह से यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा कई बार वीआईपी मूवमेंट के चलते मंदिर मार्ग में गाड़ियों के आवागमन में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस पर नगर परिषद ज्वालामुखी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस की सहायता से दुकानदारों का सामान सड़क से हटवा दिया है। दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे भविष्य में इस तरह से सड़क पर सामान न सजाएं। जो सीमा निर्धारित की गई है, उसके अंदर ही अपना सामान रखें वरना म्युनिसिपल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने इस संदर्भ में बताया कि सड़क पर अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। इससे न केवल वीआईपी मूवमेंट में परेशानी होती है, बल्कि यात्रियों को भी आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें