फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हटली में लावारिश पशुओं के लिए खुलेगा गोकुल गोरक्षा धाम

Fri, 20 Mar 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। द्रमण के हटली में जल्द ही लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गोकुल गोरक्षा धाम खोला जाएगा। यह कदम बीएलओ नीलमा कुमारी ने अपने भाई सुनित चौहान और सहयोगी कमल मोनू और संजय चौहान के साथ मिलकर उठाया है।
विज्ञापन

गोशाला को सुचारु रूप से चलाने के लिए जय शिवा झोलंग वासी नाम से एक ट्रस्ट का गठन किया गया है। इस गोशाला में पशुओं को शेल्टर के अंदर चारे की व्यवस्था सहित खुले में चरने की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। नीलमा कुमारी ने बताया कि गोशाला के लिए दानी सज्जन डॉ. नीतीश ने अपनी भूमि को लीज पर दान देकर एक मिसाल पेश की है। शुरुआती चरण में 30 लावारिस पशुओं को रखने की क्षमता होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें