फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पर जड़ा कार व मोबाइल चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला में एक व्यक्ति अपने ही दोस्त पर उसकी कार और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। शक के आधार पर पीड़ित व्यक्ति ने मामला भी दर्ज करवा दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना में रवि कुमार निवासी गांव लोथल जिला चंबा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात को उसका पंजाब निवासी दोस्त आया था। इस दौरान वह खनियारा रोड स्थित अपने क्वार्टर में उसे लेकर गया था। रात को क्वार्टर के बाहर ही अपनी कार खड़ी की थी, लेकिन शनिवार सुबह जब वह उठा तो उसका दोस्त कमरे नहीं था। इतना ही नहीं, उसका मोबाइल फोन और उसकी गाड़ी भी गायब थी। रवि ने शक जताया है कि उसका दोस्त ही उसकी गाड़ी और मोबाइल को चुरा ले गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें