फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पौंग बांध के प्रभावित परिवारों से मिलीं पूर्व विधायक

Mon, 15 Sep 2025 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
इंदौरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलतीं पूर्व विधायका रीता धीमान। -स्रोत : जागरूक प
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान ने रविवार को पौंग बांध से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। हाल के दिनों में हुई मूसलाधार बारिश और ब्यास नदी द्वारा बांध से छोड़े गए पानी के कारण मंड क्षेत्र के दर्जनों गांव जलभराव की चपेट में आ गए। खेतों में खड़ी फसलें डूब गईं और कई घरों व रास्तों में पानी भर गया। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

रीता धीमान ने दौरे के दौरान मंड मियानी से लेकर पराल गांव तक लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि मंड सनौर, मंड मझवां, मंड इंदौरा, मंड घंडरा और मलकाना के ग्रामीणों ने अस्थायी मिट्टी का बांध बनाकर अपने गांवों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया। उन्होंने ग्रामीणों की इस एकजुटता की सराहना की और कहा कि आपसी सहयोग ही इस मुश्किल समय में सबसे बड़ी ताकत है।
पूर्व विधायक ने प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाया कि वह हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने प्रशासन से भी राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग की। रीता धीमान ने इस दौरान मौजूदा विधायक और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार नजर नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित गरीब जनता को छोड़कर सरकार पार्टी के कामों में व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें