फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का हिमाचल से विशेष लगाव, राहत में दिए 1500 करोड़ : त्रिलोक

Mon, 15 Sep 2025 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
त्रिलोक कपूर, भाजपा नेता
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष लगाव और संवेदनशीलता एक बार फिर दिखाई दी है। हाल ही में प्रदेश में आई आपदा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी धर्मशाला पहुंचे और आपदा की आपातकालीन बैठक लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

त्रिलोक कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदान की है। इसके अलावा, प्रत्येक मृतक परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि यह कदम हिमाचल के लोगों के लिए बड़ी राहत है और दर्शाता है कि प्रधानमंत्री प्रदेश की समस्याओं को समझते हैं और पीड़ितों के साथ खड़े हैं।
त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति यह लगाव और समर्थन हमेशा से रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार केवल कागज़ी आश्वासन नहीं देती, बल्कि ठोस कदम उठाती है। राहत पैकेज के साथ ही दीर्घकालीन पुनर्निर्माण और अवसंरचना बहाली की ठोस योजना भी सामने रखी गई है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास बनाए रखें और आपदा के इस समय में एकजुट होकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें