फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जलंधर लाहड़ में वन काटुओं ने काटे खैर के नौ पेड़

Wed, 08 Jan 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जलंधर लाहड़ में काटे खैर के पेड़।
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। वन मंडल देहरा की पंचायत जलंधर लाहड़ में वन काटुओं ने खैर के नौ पेड़ काट डाले। पुलिस ने मौके से दो आरे, एक कुल्हाड़ी और खैर 74 मोच्छे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात जलंधर लाहड़ के वन में आधी रात को जब वन काटु पेड़ काट रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर वन काटु मौके से भाग गए और पेड़ काटने वाले अपने औजारों को वहीं छोड़ गए। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
देहरा थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि औजाराें को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। इन खैर के मोच्छों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वन काटु नौ पेड़ काट चुके थे और अन्य पेड़ों को काटने की फिराक में थे। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें