लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव क्षेत्र की बहु शिवांशी सूद ने एचएएस की परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। शिवांशी ने दसवीं तक की पढ़ाई ऑकलैंड स्कूल शिमला और जमा दो की पढ़ाई डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला से की है। शिवांशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में आनर्स डिग्री की है।
शिवांशी के पति श्रेय सूद मर्चेंट नेवी में विदेश में कार्यरत हैं। शिवांशी का सपना आईएएस बनने का है। शिवांशी ने यूपीएससी की भी परीक्षा पास कर ली है। अगले साक्षात्कार की जामिया विश्वविद्यालय से तैयारी कर रही है। शिवांशी का मायका शिमला में है। शिवांशी के ससुर दिनेश सूद लंबागांव में केमिस्ट की दुकान करते हैं, जबकि सास सोनिया सूद गृहिणी है। शिवांशी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति, सास, ससुर और अपनी माता सुरिचता गोयल, पिता विवेक गोयल और दादी मनोरमा सूद को देती है। शिवांशी के पिता भी शिमला में बिजनेसमैन हैं। संवाद