फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा बाईपास पर फूड वैन जली

Sun, 17 Nov 2024 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगडा बायपास पर फूड बैन में लगी आग के बाद राख हुई वैन।
विज्ञापन
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत शुक्रवार रात को कांगड़ा बाईपास पर एक फूड वैन में आग लग गई। इससे फूड वैन पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कांगड़ा के डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि इस संबंध में राजीव कुमार नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह कई सालों से छोटा हरिद्वार बाईपास कांगड़ा में सड़क किनारे एक फूड वैन चलाता है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह शुक्रवार शाम को अपनी फूड वैन को बंद कर घर चला गया था।
करीब रात 11:30 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी वैन में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जल चुकी थी। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है, ताकि पता लगाया जा सके कि आग दुर्घटनावश लगी थी या फिर किसी ने जानबूझकर इसे लगाई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें