फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने देहरा में भरे मिठाइयों के 12 सैंपल

Fri, 10 Oct 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वीरवार को देहरा और आसपास के क्षेत्र में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. सविता ठाकुर और उनकी टीम ने दुकानों से मिठाइयों के 12 सैंपल भरे। इसमें फैनियां, पनीर, गुलाब जामुन, रस्सगुल्ला, मलाई बर्फी, पेठा, कलाकंद, मिल्क केक, सोन पापड़ी और पतीसा के सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. सविता ठाकुर ने बताया कि त्योहारी सीजन तक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। अगर किसी दुकान में खामी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अपनी कमाई के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। अगर किसी मिठाई में मिलावट पाई जाएगी तो दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें