फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कूड़े की जगह खिलेंगे फूल, खूशबू से महेगी डंपिंग साइट

Wed, 11 Jun 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला की डंपिंग साइट। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। एचआरटीसी वर्कशॉप धर्मशाला के पास सुधेड़ में बदबू के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी डंपिंग साइट अगले साल फूलों की खुशबू से महकेगी। नगर निगम की ओर से डंपिंग साइट से कूड़े को पूरी तरह उठाने के लिए एक साल का लक्ष्य रखा है। निगम का दावा है कि जून, 2026 तक डंपिंग साइट के पूरे कूड़े का निष्पादन कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां ग्रीन पार्क विकसित किया जाएगा और फूल और अन्य पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डंपिंग साइट में सालों से एक लाख टन के करीब का कूड़ा-कचरा इकट्ठा हो रहा है। इसमें से करीब 56 हजार टन प्लास्टिक और अन्य कचरे का निष्पादन कर दिया है। इस प्लास्टिक को सीमेंट कंपनियों को भेजा जा रहा है। अगले एक साल में साइट को पूरा तरह से खाली कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में रोजाना टनों के हिसाब से कूड़े का निष्पादन किया जा रहा है, जिससे प्लास्टिक को अलग किया जा रहा है। साथ ही रोजाना घरों से आने वाले कूड़े का भी 48 घंटों में निष्पादन किया जा रहा है।
नगर निगम ने डंपिंग साइट से कूड़े को उठाने के लिए कंपनी हायर की है। पूरे कूड़े को एक साल के भीतर साफ करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद वहां सुंदर पार्क बनाया जाएगा और ग्रीन पार्क तैयार किया जाएगा। अभी तक वहां से 56 हजार टन कूड़े का निष्पादन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें