फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिट्टा मामले में मां-बेटों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पुलिस ने 32.56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तस्करी के मुख्य नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को मुख्य तस्कर महिला, उसके बेटे और एक अन्य साथी को आलमपुर से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी को पुलिस ने प्रिंस राणा (23) निवासी गांव मलेहड़, डाकघर कुदैल, तहसील बैजनाथ और सुधांशु सोनी (26) निवासी गांव व डाकघर लड़भड़ोल, जिला मंडी को 32.56 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। सघन पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में खुलासा हुआ कि बरामद नशे की खेप कहीं और से उपलब्ध करवाई गई थी।
प्रिंस राणा और सुधांशु सोनी को नशे की यह खेप मुख्य तस्कर सोनिका राणा (42), उसके बेटे आकाश राणा (25) और साथी रिशभ कुमार उर्फ रिशु (29) द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। प्रिंस राणा मुख्य तस्कर सोनिका राणा का ही बेटा है। इनपुट्स मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित की और 12 घंटों के भीतर आलमपुर में दबिश देकर तीनों को धर दबोचा।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस नशे के स्रोतों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी मुख्य आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करी की सूचना देने वालों का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा, ताकि इस अवैध कारोबार को जड़ से मिटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें